Last Updated: Sunday, December 25, 2011, 04:39
ज़ी न्यूज ब्यूरो जयपुर: राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल का रविवार को पांचवां दिन है। इस बीच हड़ताल की वजह से अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। तीन अस्पताल सेना के डॉक्टरों को सौंपे गए हैं।
379 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 41 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। राज्य के जोधपुर में 10, उदयपुर में 5 और अजमेर में आठ लोगों की मृत्यु हो हो गई है।
प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। सभी जिला प्रशासनों को अलर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है।
सरकार और डॉक्टरों के बीच सुलह -सफाई की अबतक की सारी कोशिशें नाकाम रही है।
First Published: Sunday, December 25, 2011, 10:10