राजस्थान मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं: गहलोत

राजस्थान मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं: गहलोत

राजस्थान मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं: गहलोत जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल में फेरबदल से इंकार करते हुए कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। गहलोत ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री लालचंद्र कटारिया पर लगाये जा रहे आरोप में कोई दम नहीं है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा चन्द्रभान से आगामी चार नवम्बर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों के बारे में विचार विमर्श करने पहुंचे गहलोत संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें केवल कयास हैं। उन्होंने रैली की तैयारियों को लेकर कहा कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की पिछले दिनों दूदू यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा चंन्द्रभान के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई है। बातचीत किन मुददे पर हुई इसके बारे में सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रस्तावित रैली को लेकर ही विचार हुआ होगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 1, 2012, 08:55

comments powered by Disqus