राजस्थान में तीसरे विकल्प पर माथापच्ची

राजस्थान में तीसरे विकल्प पर माथापच्ची

जयपुर : राजस्थान विधान सभा की दो सौ सीटों के लिए इस साल के अन्त में होने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विकल्प को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।

राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस और प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव में तीसरे मोर्च की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया है, दूसरी ओर नेशनल पीपुल्स पार्टी को राजस्थान में स्थापित करने की मशक्त कर रहे भाजपा से रूठ कर अपना रास्ता खोजने वाले सांसद डा. किरोडी लाल मीणा ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में रापीपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विकल्प के मुददे पर सीधी टिप्पणी नहीं करते हुए कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ही कांग्रेस की शानदार नीतियों ओर इतिहास के कारण कांग्रेस का विकल्प नहीं बन पायी तो अन्य दल क्या विकल्प बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नीतियों, कार्यक्रम और योजनाओं के आधार पर खरी उतरने के कारण भाजपा देश में कांग्रेस का विकल्प बनने में नाकारा साबित हुई है। इस देश की जनता ने भाजपा को विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं किया है, इससे बडी कमजोरी भाजपा की क्या होगी। अब धर्म की बात करके धार्मिक भावना भडका कर उन्माद पैदा करके, दंगे करके, खून-खराबा करके भाजपा एक बार सत्ता में आ गयी लेकिन अब देशवासी इनकी चालों को समझ चुके है। देश में भाजपा की यह हालत है तो विधानसभा चुनाव में विकल्प की बात सोचना ही बेकार है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 9, 2013, 13:20

comments powered by Disqus