राजस्थान में बारिश से 23 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर

राजस्थान में बारिश से 23 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर

राजस्थान में बारिश से 23 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघरज़ी न्यूज ब्यूरो

जयपुर: राजस्थान में बारिश मुसीबत बनकर उभरी है। सूत्रों के मुताबिक अबतक बारिश से 23 लोगों की मौत हो गई है। बारिश ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। सिर्फ जयपुर में ही सात लोगों की मौत हो गई है।

प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। जयपुर जिले में गुरूवार को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बारिश से बिगड़े हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान में भारी बारिश से लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताते हुए राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इससे पहले सांसद महेश जोशी ने पीएम से मुलाकात कर बाढ़ के हालात की जानकारी दी। बारिश के मद्देनजर राहत कार्यों के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने भी मदद की पेशकश की है।

First Published: Thursday, August 23, 2012, 10:20

comments powered by Disqus