'राम का नाम बदनाम न करो' - Zee News हिंदी

'राम का नाम बदनाम न करो'


गाजियाबाद : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि भाजपा राम के नाम को बदनाम करने में लगी हुई है और प्रदेश की जनता इस बार उसे सबक सिखाने का काम करेगी।

 

दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के पक्ष में शास्त्रीनगर में आयोजित एक चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से मुन्नी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राम के नाम को बदनाम करने में लगी हुई है लेकिन जनता इस बार उसके झांसे में नहीं आयेगी और उसे सबक सिखायेगी।

 

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी ने कहा कि वह विकास और सुरक्षा के लिए इस बार चुनाव मैदान में उतरे हैं और जीतने के बाद प्रत्येक वायदे को पूरा करने का काम किया जायेगा। जनसभा में कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी एवं मशहूर फिल्म अभिनेत्री नगमा भी मौजूद थीं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 26, 2012, 20:05

comments powered by Disqus