राम नारायण दुबे निर्विरोध चुने जाएंगे पूर्वी दिल्ली के मेयर

राम नारायण दुबे निर्विरोध चुने जाएंगे पूर्वी दिल्ली के मेयर

नई दिल्ली : दिलशाद कॉलोनी से भाजपा के पाषर्द राम नारायण दुबे का पूर्वी दिल्ली नगर निगम का मेयर निर्विरोध चुना जाना तय है। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव होना है।

दुबे ने आज दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार महेंद्र आहूजा, संजय सुरजन और संजय कौशिक ने भी क्रमश: डिप्टी-मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष और स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल किया। इन नेताओं ने नगर निगम सचिव के कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 2, 2013, 21:41

comments powered by Disqus