रामेश्वरम: नौका डूबने से चार मरे - Zee News हिंदी

रामेश्वरम: नौका डूबने से चार मरे



रामेश्वरम (तमिलनाडु) : कच्चातिवु के निकट शुक्रवार को एक नौका के उफनते समुद्र में डूबने से चार मछुआरों के डूबने की आशंका है।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में मछलियां पकड़ रहे मछुआरों ने डूबी नौका पर सवार एक मछुआरे को बचा लिया। नौका पर सवार लोगों में नौका का मालिक शामिल था, जो कन्याकुमारी जिले के पुडुपत्ती गांव का रहने वाला था। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 23, 2011, 13:14

comments powered by Disqus