राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छाए रहेंगे बादलनई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह सर्द रही। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आकाश पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में आंधी चल सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार सुबह 8.30 बजे अधिकतम आद्र्रता 68 प्रतिशत मापी गई। सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ज्यादा 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 16, 2012, 11:46

comments powered by Disqus