रीता बहुगुणा के घर के बाहर लाठीचार्ज - Zee News हिंदी

रीता बहुगुणा के घर के बाहर लाठीचार्ज

इलाहाबाद : विधानसभा चुनाव में एक नेता को टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की पार्टी की इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के इलाहबाद स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को लाठीजार्च करना पड़ा।

 

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबोध सिंह को टिकट नहीं जाने को लेकर नाराजगी जता रहे थे। इलाहाबाद की करछना सीट के लिए सिंह टिकट की दावेदारी में थे। पुलिस ने लोगों ने हटाने का प्रयास किया और फिर बाद में लाठी चार्ज किया। रीता इलाहाबाद में नहीं थीं। पार्टी की जिला इकाई ने इस पर कुछ कहने से इंकार किया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 10, 2012, 09:28

comments powered by Disqus