Last Updated: Monday, November 12, 2012, 12:22
किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले में ग्रामीण लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके साथ बलात्कार के बाद बेरहमी से कत्ल करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भोली भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद नकीम को कल रात बहादुरगंज थाना क्षेत्र में पलासबनी क्षेत्र से उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ इस प्रकार के तीन चार कांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। कुमार ने बताया कि पुलिस को नकीम के कुछ अन्य सहयोगियों का भी पता चला है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टेढागाछ थाना क्षेत्र बैरगछी बैगना गांव की रेखा कुमारी की हत्या के अनुसंधान के क्रम में नकीम का पता चला था। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 12, 2012, 12:22