रेप में असफल युवक ने लड़की को जलाया

रेप में असफल युवक ने लड़की को जलाया

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के बांगरमउ क्षेत्र में घर में घुसे एक युवक द्वारा फेंके गये चिराग से लगी आग में झुलसकर एक लड़की की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नसीमनगर इलाके में कल रात वासिफ नामक युवक को देर रात अपने घर में घुसते देखकर राबिया (16) ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घर के बाकी लोग भी जाग गये।

सूत्रों ने बताया कि इसी बीच, वासिफ ने राबिया पर घर में जल रहा चिराग फेंक दिया और भाग गया। आग लगने से लड़की गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 4, 2012, 19:38

comments powered by Disqus