रेप में असफल रहने पर लड़की को जिंदा जलाया

रेप में असफल रहने पर लड़की को जिंदा जलाया

रेप में असफल रहने पर लड़की को जिंदा जलायाबिजनौर : उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक युवक ने अपने भाई की मंगेतर की छोटी बहन से दुष्कर्म करने की कोशिश की और असफल रहने पर उसे मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। बाद में अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजनौर थाने के गांव फरीदपुर भोगी की एक लड़की का रिश्ता थाना स्योहारा के गांव डहरा निवासी मोनू के साथ तय हुआ था। किसी बात को लेकर यह रिश्ता टूट गया था। मोनू का भाई मिंटू लगातार फिर से रिश्ता करने का दबाब डाल रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपने दो साथियों को लेकर फरीदपुर भोगी पहुँचा।

उन्होंने बताया कि मिन्टू ने वहां अपने भाई की मंगेतर की 16 वर्षीय बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की ने जब शोर मचा दिया तो वह उसे आग लगाकर साथियों सहित फरार हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती लड़की की रात में मृत्यु हो गई। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 12:21

comments powered by Disqus