Last Updated: Friday, August 10, 2012, 16:59

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: मुंबई में पल्लवी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सेक्योरिटी गार्ड ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि गार्ड बिजली ठीक करने के बहाने बदनीयती से उसके घर में दाखिल हुआ लेकिन रेप में नाकाम रहने पर गार्ड ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पल्लवी जिस सोसाइटी में रहती थी उसी के सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक मुंबई के वडाला में 25 वर्षीय महिला वकील पल्लवी को अपने अपार्टमेंट के गार्ड को डांटना भारी पड़ गया। फिल्म निर्देशक फरहान अख्तर के साथ इन-हाउस वकील के तौर पर काम कर रही पल्लवी से गार्ड ने इसका बदला उसका गला रेतकर लिया।
पल्लवी के पिता दिल्ली में एक आईएएस अफसर हैं। वो हिमालयन हाईट्स नाम की इमारत की 16वीं मंजिल पर अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ रहती थीं। गुरुवार सुबह इस बात का पता चला कि किसी ने पल्लवी की गला रेतकर हत्या कर दी थी।
First Published: Friday, August 10, 2012, 16:59