Last Updated: Wednesday, April 18, 2012, 06:17
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई : मुंबई पुलिस के एसीपी पर एक महिला ने अपनी अस्मत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की रिपोर्ट पर आजाद मैदान पुलिस ने एसीपी अनिल महाबोले के खिलाफ रेप करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि महिला ने कुछ हफ्ते पहले नगर के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया था और सहायक पुलिस आयुक्त अनिल महाबोले के खिलाफ इस संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
एसीपी महाबोले के खिलाफ बीते सप्ताह विनोबा भावे नगर में रहने वाली एक महिला ने संयुक्त कमिश्नर रजनीश सेठ को अपनी शिकायत दी थी। महिला का कहना है कि महाबोले ने करीब सात महीने पहले उसके साथ तब रेप किया जब उसका पति घर पर नहीं था। एसीपी ने उसे लड्डू खिलाए जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था। महाबोले ने इसके बाद उसके साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि उसका एमएमएस भी बना लिया।
महिला का कहना है कि एमएमएस को सार्वजनिक करने के नाम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। संयुक्त कमिश्नर सेठ ने एक महिला अधिकारी से इसकी जांच करवाई और उसके बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। अब इस मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच करेगी।
First Published: Wednesday, April 18, 2012, 19:55