Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 19:37
हैदराबाद : हैदराबाद के उपनगर हयातनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारकर 15 लड़कियों सहित 30 युवाओं को गिरफ्तार किया है।
रंगा रेड्डी जिला पुलिस ने हयातनगर के पिगलीपुरम स्थित एक रिसार्ट पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार श्रीनिवास रेड्डी नाम के व्यक्ति की बर्थडे पार्टी में लड़कियों को हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से लाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से शराब, अश्लील सीडी, कंडोम, फल, फूल और कपड़े बरामद किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से 15 कारों को भी जब्त किया गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़े कारोबारियों और नौकरशाहों के बच्चे भी शामिल हैं। मुंबई के एक शख्स ने इस रिसॉर्ट को लीज पर लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई हयातनगर के निवासियों के शिकायत पर की। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 23, 2012, 19:37