`रोशनी के हमलावर के साथ कोई संबंध नहीं थे`

`रोशनी के हमलावर के साथ कोई संबंध नहीं थे`

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सहपाठी द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा के भाई ने गुरुवार को कहा कि उसकी बहन के हमलावर के साथ कोई संबंध नहीं थे। पीड़िता के भाई सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमला करने के बाद खुदकुशी कर लेने वाला आकाश काफी समय से उसकी बहन के पीछे पड़ा हुआ था।

सुधीर ने बताया कि मेरी बहन के उस लड़के के साथ कभी भी कोई संबंध नहीं थे। लेकिन वह मेरी बहन के साथ संबंध जोड़ने के लिए बुरी तरह पीछे पड़ा हुआ था। आकाश ने बुधवार को जेएनयू परिसर में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस की एक कक्षा के अंदर रोशनी को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

सुधीर ने बताया कि मेरी बहन मेधावी छात्रा थी। पिछले वर्ष वह अपनी कक्षा में प्रथम आई थी। सुधीर ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि रोशनी के हाथ और आंखों में हलचल है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 2, 2013, 10:32

comments powered by Disqus