रोहतक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

रोहतक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने आज रोहतक जिले में चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। होटल से गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक महिला भी है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने खारावाद गांव में छापा मारा और एक महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे संदीप नामक एक व्यक्ति ने देह व्यापार के धंधे में धकेला। संदीप फरार है। उसकी तलाश जारी है। महिला से मिली जानकारी के आधार पर होटल के प्रबंधक जय किशन, राजेश और संजय को गिरफ्तार किया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 16, 2013, 09:13

comments powered by Disqus