Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 18:19
गोपेश्वर (उत्तराखंड) : करीब एक पखवाड़ा पहले एक किशोरी से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में भाजपा के एक स्थानीय नेता को उत्तराखंड के चमौली जिले में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में आज बताया कि 14 जनवरी को चमौली इलाके में पोखरी बाजार से देवार की ओर जा रही लड़की को भाजपा नेता राम प्रसाद सती ने अपनी कार में लिफ्ट की पेशकश की।
सती को देवस्थान से कल गिरफ्तार कर लिया गया। वह भाजपा की पोखरी तहसील इकाई के महासचिव हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, February 2, 2013, 18:19