Last Updated: Thursday, June 28, 2012, 00:11
ज़ी न्यूज ब्यूरो
लाहौर: जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद आजीवन कारावास काट चुके भारतीय कैदी सुरजीत सिंह को आज लाहौर की जेल से रिहा कर दिया जाएगा। उन्हें आज ही भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
69 वर्षीय सुरजीत सिंह को सुबह 10 बजे लाहौर की कोट लखपत जेल से रिहा किया जाएगा। पुलिसकर्मी सिंह को बाघा बार्डर तक ले जाएंगे जहां उसे भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। सिंह पिछले 30 साल से पाकिस्तान के कब्जे में हैं।
वर्ष 1985 में पाकिस्तान सेना कानून के तहत सिंह को मृत्युदंड दिया गया था लेकिन वर्ष 1989 में तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था।
भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह के रिहा होने की खबर आने के कुछ घंटों बाद कल राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया था कि अधिकारियों ने सरबजीत नहीं बल्कि सुरजीत के रिहाई के आदेश दिये हैं।
First Published: Thursday, June 28, 2012, 00:11