Last Updated: Monday, January 2, 2012, 09:47
श्रीनगर: पूरी कश्मीर घाटी के न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है हालांकि लेह शहर अभी भी कंपकपाती हुई ठंड का सामना कर रहा है और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लेह शहर के दूर-दराज वाले लद्दाख इलाके में पिछली रात की तुलना में रविवार रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। रविवार रात यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
रविवार को लेह में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे कम रहा।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
पिछले दिन के मुकाबले यह तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ग्रीष्मकालीन राजधानी में कल तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस मौसम में यह दूसरी बार है जब यहां का न्यूनतम तापमान इतना नीचे आ गया।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 2, 2012, 15:17