Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 00:25
ज़ी मीडिया ब्यूरोकानपुर : एक महिला ने कानपुर पुलिस के समक्ष कबूल किया है कि उसने ही 42 साल के सरकारी डॉक्टर की हत्या की थी और उसके गुप्तांग काटकर उसकी पत्नी को कुरियर किए थे। महिला का कहना है कि जब वह 12वीं में पढ़ती थी तब से डॉक्टर उसका यौन शोषण कर रहा था और अब उसकी बुरी नजर उसकी छोटी बहन पर थी। डॉक्टर उसे भी अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।
आरोपी महिला के मुताबिक वह डॉक्टर के साथ एक गेस्ट हाउस में गई थी जहां उसने धारदार हथियार से डॉक्टर की हत्या कर दी। इसके बाद दीवार पर खून से लिखा कि जो भी प्रकृति के कानून के साथ छेड़खानी करेगा उसका यही हश्र होगा। इसके बाद उसने डॉक्टर के गुप्तांग काटकर उसकी पत्नी को कुरियर कर दिया।
मालूम हो कि कानपुर के अमरोधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉ. सतीश चंद्र का शव बीते रविवार को रानी इलाके के एक होटल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि धारदार हथियार से काटने के बाद ज्यादा मात्रा में खून बहने जाने की वजह से डॉक्टर की मौत हुई हो गई।
First Published: Saturday, July 27, 2013, 18:12