वसुंधरा का आज दिल्ली से जयपुर तक शक्ति प्रदर्शन

वसुंधरा का आज दिल्ली से जयपुर तक शक्ति प्रदर्शन

वसुंधरा का आज दिल्ली से जयपुर तक शक्ति प्रदर्शन ज़ी न्यूज़ ब्यूरो
जयपुर : राजस्थान में भाजपा के दिन फिर से बदलने वाले हैं। महारानी वसुंधरा राजे गाजे-बाजे के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रही हैं। भाजपा आलाकमान ने उन्हें प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। शक्ति प्रदर्शन के लिए आज दिल्ली से जयपुर के बीच 200 किलोमीटर का रोड शो होगा। जयपुर की सड़कें, चौराहे वसुंधरा राजे के पोस्टरों से पट गए हैं।

साल 2013 के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के बाद वसुंधरा पहली बार जयपुर आ रही हैं। भाजपा नेता दिल्ली से जयपुर के इस रोड शो को चुनावी शंखनाद मान रहे हैं। भाजपा नेता सुनील भार्गव के मुताबिक वसुंधरा राजे की ये यात्रा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का शंखनाद होगी। वसुंधरा इसके बाद पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने वाली हैं।

गौरतलब है कि वसुंधरा राजे को राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में ही राजस्थान के अध्यक्ष पद से हटाया गया था। उनकी जगह अरुण चतुर्वेदी अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल रहे थे। इस बीच गुलाब चंद कटारिया ने जब एक यात्रा निकालने की तैयारी शुरू की थी तो वसुंधरा ने पार्टी आलाकमान से ऐतराज जताया था। हालांकि कटारिया से पार्टी नेतृत्व ने उनका समझौता करा दिया है। कटारिया विधानसभा में वसुंधरा की जगह नेता प्रतिपक्ष होंगे।

First Published: Thursday, February 7, 2013, 11:14

comments powered by Disqus