विवाहिता के साथ कई महीनों तक गैंगरेप - Zee News हिंदी

विवाहिता के साथ कई महीनों तक गैंगरेप

बुलन्दशहर : एक घिनौने अपराध में यूपी के बुलन्दशहर में गांव के ही लोगों ने पांच बच्चों की मां का अपहरण कर उसके साथ कई महीने तक गैंग रेप करता रहा। जबकि एक अन्य घटना में खेत गई किशोरी से दो युवकों ने दुष्कर्म किया।


 


एसएसपी आरएस राठौर ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के कुर्ली गांव की कल्पना (बदला हुआ) नाम की महिला को ग्राम के ही पांच लोग विगत 3 अगस्त 2011 को जबरन उठा कर ले गए। कल उनके चंगुल से निकलकर घर लौटने पर उसने बताया कि पांचों युवको ने उसे नशे की गोलियां खिलाकर अलग अलग नगरों में रखा तथा जबरन बलात्कार किया।


 


पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिस में बलात्कार की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि महिला के ब्यान कोर्ट में कराए जाएंगे तथा महिला का बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


उधर ग्राम धनपुरा में कल सांय एक बालिका खेत पर चारा लेने गई थी। जहां पर पहले से घात लगाऐ बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। (एजेंसी)


First Published: Monday, November 21, 2011, 15:09

comments powered by Disqus