वैष्णो देवी में हुई सत्र की पहली बर्फबारी - Zee News हिंदी

वैष्णो देवी में हुई सत्र की पहली बर्फबारी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी में शुक्रवार को सत्र की पहली बर्फबारी हुई जिससे इस तीर्थस्थल पर ठंड बढ़ गई है। इस बर्फबारी के कारण अब तक वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में दर्शन लगातार जारी हैं और आज 15 हजार श्रद्धालु तीर्थस्थल पर दर्शन कर रहे हैं।

 

त्रिकुट की पहाड़ियों पर लगातार जारी बर्फबारी को देखते हुए हेलीकाप्टर सेवाएं बाधित हुई हैं। अधिकारियों ने कहा कि रियासी जिले और इसके आसपास की पहाड़ियों पर आज दोपहर सत्र की पहली बर्फबारी हुई। वैष्णो देवी तीर्थस्थल इसी जिले में स्थित है।

 

उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण इलाके में सर्दी बढ़ गई है लेकिन दर्शन लगातार जारी हैं और आज 15 हजार श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। पुंछ, राजौरी और कठुआ जिलों के कई इलाकों में आज सुबह से बर्फबारी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जम्मू शहर में बारिश के कारण शीतलहर चल रही है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 6, 2012, 18:41

comments powered by Disqus