शबाब पर है दिल्ली की सर्दी - Zee News हिंदी

शबाब पर है दिल्ली की सर्दी

नई दिल्ली : दिल्ली की सर्दी अपने पूरे शबाब पर है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आज का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इन दिनों रहने वाले सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम ही रहा। इस महीने 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने कल भी इसी तरह के मौसम की भविष्यवाणी की है। शहर में पिछला शुक्रवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन था, जब अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

पिछले महीने क्रिसमस के दिन न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान है। अब तक के रिकार्ड के हिसाब से 16 जनवरी 1935 का दिन सबसे ठंडा रहा, जब न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम हो गया, जबकि अधिकतम तापमान का रिकार्ड 28 जनवरी 2004 का है, जब पारा 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 11, 2012, 12:40

comments powered by Disqus