Last Updated: Friday, April 5, 2013, 11:11
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: गुड़गांव में एक लड़की ने अपने पिता पर रेप करने का आरोप लगाया है। पिता पर आरोप है कि वह तीन साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह अलग-अलग शहरों में ले जाकर उससे दुष्कर्म करता था। पिता उसे दुबई ले जाने वाला था, लेकिन बेटी ने उसकी पुलिस में शिकायत की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
नामी गिरानी निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने यह शिकायत अपने प्रिंसिपल से की जिसके बाद उसकी शिकायत पुलिस में और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने छात्रा से महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पूछताछ की। छात्रा का बयान दर्ज करने के बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता का एक्सपोर्ट का काम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
First Published: Friday, April 5, 2013, 08:34