शादी का झांसा देकर महिला से 2 महीने तक रेप

शादी का झांसा देकर महिला से 2 महीने तक रेप

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक परित्यक्ता महिला को शादी का झांसा देकर दो माह तक उसका यौन शोषण करने और दो अन्य के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रविवार रात 24 वर्षीया महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पांच साल पूर्व लखनऊ में संदीप सिंह नामक युवक ने उससे प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका एक बेटा भी है। दो माह पूर्व पति ने उसे घर से निकाल दिया था तथा बेटे को अपने पास रख लिया।

महिला के अनुसार, घर से निकाले जाने के बाद वह जबलपुर के मदन महल निवासी अपने नाना के घर आई मगर नाना के परिवार ने उसे स्वीकार नहीं किया। बाद में उसका जबलपुर में जब्बार नामक युवक से संपर्क हुआ, जो मकान किराये पर दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया।

महिला का आरोप है कि जब्बार ने दो माह के दौरान उसे कंचनपुर, पुष्पक नगर व अंबेडकर नगर में किराये के मकान में रखा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। उसने मकान मालिक योगेश व एक किराना दुकानदार राकेश साहू से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला।

जब्बार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मकान मालिक व किरान दुकानदार के खिलाफ धारा 509 व 120 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला चूहा मारने की दवा खाकर शिकायत दर्ज कराने आई थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 1, 2013, 10:20

comments powered by Disqus