Last Updated: Friday, March 9, 2012, 12:13
मुंबई : शिवसेना के पार्षद सुनील प्रभु को भारत के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम का महापौर (मेयर) चुन लिया गया है। 227 सदस्यीय नगर निकाय के मुख्यालय में हुए चुनाव में प्रभु को 125 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुनील मोरे को 65 मत प्राप्त हुए।
भाजपा के मोहन मितभावकर को उप महापौर चुना गया जिन्होंने राकांपा के पार्षद खान हारुन यूसुफ को पराजित किया। 42 वर्षीय प्रभु मुंबई के सबसे युवा महापौर में शामिल हैं। शिवसेना-भाजपा-आरपीआई गठबंधन बहुमत (114) का आंकड़ा नहीं छू सकी लेकिन निर्दलीय एवं अन्य के सहयोग से जरूरी संख्या को प्राप्त कर लिया। बृहन्मुंबई नगर निगम में 16 फरवरी को हुए चुनावों के बाद पार्टी की स्थिति इस प्रकार है :
कुल सीट : 227
भाजपा : 31
कांग्रेस : 52
राकांपा : 13
शिवसेना : 75
मनसे : 28
अन्य : 28
First Published: Friday, March 9, 2012, 17:43