शीला दीक्षित ने बिहारियों की प्रशंसा की - Zee News हिंदी

शीला दीक्षित ने बिहारियों की प्रशंसा की

 

नई दिल्ली : प्रवासियों पर टिप्पणियों को लेकर विवाद में फंस चुकीं दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज राष्ट्रीय राजधानी के निर्माण में बिहार से आए लोगों के योगदान की सराहना की। बिहार के बारे में धारणा बदलने की जरूरत पर जोर देते हुए शीला ने कहा कि इस राज्य ने दुनिया को महान राजनीतिक और आध्यात्मिक नेतृत्व दिया है।

 

उन्होंने अखिल भारतीय मैथली संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मैथली संस्कृति और भाषा के लिए योगदान देने वालों को सम्मानित करने के बाद कहा, दिल्ली में बिहार के बारे में गलत धारणाएं हैं लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि इस राज्य ने चाणक्य, अशोक और बुद्ध जैसी हस्तियां दी हैं जो केवल भारत के लिए नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली बिहार से यहां आने वाले लोगों के कंधों पर बनी है।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 20, 2012, 21:44

comments powered by Disqus