Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 13:14
जम्मू : दक्षिण कश्मीर हिमालय से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 4,855 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर रवाना हो गया। जत्थे को करीब पांच बजे सुबह भगवती नगर बेस कैंप से 130 वाहनों के साथ रवाना किया गया। इस जत्थे में 2,641 पुरुष, 1,775 महिलाए, 141 बच्चे और 298 साधु शामिल हैं।
इस जत्थे के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,857 पहुंच गई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 10, 2012, 13:14