श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ रवाना

श्रद्धालुओं का नया जत्था अमरनाथ रवाना


जम्मू : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज 3,434 श्रद्धालुओं के जत्थे को दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर रवाना किया गया। गुरुवार को रवाना किए गए श्रद्धालुओं के जत्थे में 2,251 पुरुष, 840 महिलाएं, 91 बच्चे ओर 252 साधु शामिल हैं।

जत्थे को सुबह पांच बजे 104 वाहनों के साथ भगवती नगर बेस कैंप से रवाना किया गया। इस जत्थे के बाद अभी तक अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 64,477 पर पहुंच गई है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 12, 2012, 14:45

comments powered by Disqus