श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात - Zee News हिंदी

श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात



श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल मौसम की सबसे सर्द रात थी। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूरी कश्मीर घाटी में पारा और नीचे दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने बताया कि कल रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्व में यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीकुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह गुलमर्ग के बाद घाटी का दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।

 

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर स्थित गुलमर्ग के स्कींइग रिसोर्ट में ठंड के दौरान काफी पर्यटक आते हैं। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 14, 2012, 13:45

comments powered by Disqus