श्रीलंका से रिहा 16 भारतीय मछुआरे घर लौटे

श्रीलंका से रिहा 16 भारतीय मछुआरे घर लौटे

तूतीकोरिन (तमिलनाडु) : श्रीलंका की एक अदालत द्वारा रिहा किये गए तमिलनाडु के 16 मछुआरे आज यहां पहुंच गए। श्रीलंका ने इस महीने की शुरूआत में इन मछुआरों को अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

तारुवयकुलम गांव के ये मछुआरे गत 27 फरवरी को नागपट्टिनम में तीन मशीन चालित और एक देशी नाव में समुद्र में उतरे थे। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों को गत तीन मार्च को श्रीलंका के उत्तर कलपीटिया के पास से गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि गत 11 मार्च को कुतलाम की एक अदालत ने उनकी रिहायी के आदेश दिये थे। मछुआरे रिहा होने के बाद आज सुबह अपनी नावों के साथ यहां पहुंचे। तमिलनाडु सरकार ने कल कहा था कि मछुआरे मुख्यमंत्री जे. जयललिता के प्रयासों से रिहा हुए हैं। जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उन्हें दो बार पत्र लिखा था। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 13, 2013, 17:43

comments powered by Disqus