Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 10:01

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई है और पेट्रोल व डीजल की कीमत में की गई ताजा वृद्धि के लिए केंद्र की आलोचना की। फेसबुक पर डाली टिप्पणी में ममता ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था रेड अलर्ट पर है। संप्रग मृत हो गई है।’
ममता ने फेसबुक पर कहा, ‘एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। अर्थव्यवस्था रेड (अलर्ट) पर है। लोग भूखे हैं। संप्रग मृत हो चुकी है।’ पेट्रोल की कीमत में आज 2.35 प्रति लीटर और डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। बढ़ोतरी आधी रात से लागू हो गई। गत तीन महीने में यह छठी बढ़ोतरी है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 1, 2013, 10:01