Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 15:30
नागपुर : उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के नेता सहित पांच व्यक्तियों की आज यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर कांदिवली गांव के निकट एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सपा नेता नरेश कुमार यादव जब अपने कुछ परिजनों के साथ नागपुर से जा रहे थे तब आज तड़के तेज गति से चल रहा उनका वाहन एक खड़े ट्रक से टकरा गया जिससे यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि मारे गये अन्य लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि यादव के वाहन का चालक सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 26, 2013, 15:30