Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 13:14

एलुरू : पश्चिमी गोदावरी जिले में मानेपल्ली के पास आज एक कार के नदी में गिर जाने से दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के छह व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे उस समय हुयी, जब कार एक संकरे रास्ते से गुजर रही थी। चालक के नियंत्रण खो देने से कार पलट गयी और नदी में जा गिरी। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक व्यक्ति की जान बच गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार एलुरू से भुजबाला मंडल की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 14, 2012, 13:14