सद्भावना मिशन पर असम पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री

सद्भावना मिशन पर असम पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री

सद्भावना मिशन पर असम पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्रीगुवाहाटी : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री आर. अशोक पूर्वोत्तर के उन लोगों को राज्य में वापस बुलाने के लिए तीन दिवसीय सद्भावना मिशन पर शनिवार को यहां पहुंचे, जो लोग हमले की अफवाहों के बाद बेंगलुरू और कुछ अन्य शहरों को छोड़कर चले गए हैं। अशोक मणिपुर का भी दौरा करने वाले हैं। अशोक के पास गृह मंत्रालय का भी प्रभार है।

अशोक सुबह लगभग 10.30 बजे गुवाहाटी के निकट स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और सीधे असम की राजधानी दिसपुर रवाना हो गए, जहां वह मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से मिलने वाले हैं।

अशोक उन युवाओं और श्रमिकों से भी मिलेंगे, जो अफवाहों की वजह से अपनी सुरक्षा के भय से बेंगलुरू छोड़कर चले गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 25, 2012, 17:06

comments powered by Disqus