सपा के पूर्व सांसद ने लड़की से ट्रेन में की छेड़खाड़, गिरफ्तार

सपा के पूर्व सांसद ने लड़की से ट्रेन में की छेड़खाड़, गिरफ्तार

सपा के पूर्व सांसद ने लड़की से ट्रेन में की छेड़खाड़, गिरफ्तारज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

लखनऊ : ट्रेन में आए दिन लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी की घटना सामने आ रही है। अब छेड़खानी किसी और ने नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के एक पूर्व सांसद ने की है।

सपा के पूर्व सांसद और आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी के संभावित प्रत्याशी चंद्रनाथ सिंह प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप है। उन्‍हें शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मछलीशहर के सांसद रहे चंद्रनाथ सिंह के खिलाफ पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद शाहजहांपुर स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार चंद्रनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में वेटिंग का टिकट लेकर एसी-2 बोगी में चढ़ गए थे। चंद्रनाथ सिंह पर वहां पहले से मौजूद एक लड़की ने देर रात छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। लड़की ने शिकायत में कहा कि चंद्रनाथ सिंह ने शराब पी रखी थी और जब उसने छोड़खानी का विरोध किया तो उन्होंने उसे हरदोई स्टेशन के पास धमकाने की कोशिश भी की।

मामले को तूल पकड़ते देख साथ में मौजूद यात्रियों ने भी हंगामा किया और पुलिस को शाहजहांपुर स्टेशन पर चंद्रनाथ सिंह को गिरफ्तार करना पड़ा। बाद में पुलिस ने चंद्रनाथ सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के बाद चंद्रनाथ सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

First Published: Monday, March 18, 2013, 12:01

comments powered by Disqus