समलैंगिक पार्टी में अभद्र बर्ताव के लिए 17 पर जुर्माना

समलैंगिक पार्टी में अभद्र बर्ताव के लिए 17 पर जुर्माना

मुंबई : उपनगरीय जोगेश्वरी इलाके में एक पब में ‘समलैंगिक पार्टी’ में चरस रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन महिलाओं समेत 17 मेहमानों पर अभद्र बर्ताव करने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है।

समलैंगिक पार्टी में मादक पदार्थ की आपूर्ति की जाएगी इस बारे में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओशिवरा पुलिस के अधिकारियों ने कल रात साढ़े बारह बजे पब पर छापा मारा और एक युवक सोहैल भाटिया (21) को चरस के नशे में पाया। वह सिगरेट पीने के दौरान चरस का सेवन कर रहा था। उसे इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस चार महिलाओं और दो विदेशी नागरिकों समेत पार्टी में मौजूद सभी 35 मेहमानों को उठाकर ले गई। पुलिस ने सभी 35 युवाओं के रक्त का नमूना लिया ताकि पता लगा सके कि क्या उन्होंने भी मादक पदार्थ का सेवन किया था।

पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं समेत 17 मेहमानों पर अभद्र बर्ताव के लिए 1200-1200 रूपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही यह भी बताया कि कुछ पुरूष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 29, 2013, 09:02

comments powered by Disqus