सरकार गठन को झामुमो ने कांग्रेस से की बातचीत

सरकार गठन को झामुमो ने कांग्रेस से की बातचीत

नई दिल्ली : झारखंड में भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद झामुमो नेताओं ने राज्य में वैकल्पिक सरकार के गठन की संभावना तलाश करने के लिए आज यहां कांग्रेस के नेताओं से बातचीत की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में नई सरकार के गठन के पक्ष में है जो बेहतर काम कर सके। अर्जुन मुंडा सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सोरेन ने दलील दी कि चुनावों में बड़ी रकम खर्च होगी और इसका भार अंतत: मतदाताओं पर ही पड़ेगा।
सूत्रों ने बताया कि सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शकील अहमद से टेलीफोन पर बातचीत की और अहमद ने उन्हें झारखंड विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह से बातचीत करने को कहा है।

मुंडा सरकार के सत्ता से हटने के बाद झामुमो और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों ने क्रमश: सोरेन और सिंह के नेतृत्व में अज्ञात स्थानों पर बैठकें कीं। बाद में सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस मुख्यालय में महासचिव जनार्दन द्विवेदी के साथ बैठक की है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 9, 2013, 18:35

comments powered by Disqus