सरबजीत की बहन दलबीर की तबियत बिगड़ी

सरबजीत की बहन दलबीर की तबियत बिगड़ी

अमृतसर : पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे और साथी कैदियों के हमले में बुरी तरह जख्मी भारतीय कैदी सरबजीत सिह की बहन दलबीर कौर की शनिवार को यहां तबियत बिगड़ गई। दलबीर द्वारा बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

दलबीर का उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया, `दलबीर के शरीर का रक्तचाप बढ़ गया है। मैंने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।` सरबजीत के पारिवारिक सदस्य पाकिस्तान जाने के लिए, वीजा मंजूरी में मदद की आस लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजकुमार वेर्का के घर पहुंचे थे। वे लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती सरबजीत के पास जाना चाहते हैं।

गौरतलब है कि कोट लखपत जेल में कैदियों के हमले में शुक्रवार को सरबजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सरबजीत के परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि दलबीर कौर वेर्का के निवास पर आराम कर रही हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 27, 2013, 13:06

comments powered by Disqus