Last Updated: Monday, December 24, 2012, 20:29
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में रविवार को दो लोगों ने सात साल की लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।
राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि सीतापुर जिले के रामकोट थाने पर एक व्यक्ति ने संतराम दीक्षित और संजय नाम के दो लोगों के खिलाफ उसकी सात साल की लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज करके संतराम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा अभियुक्त अभी फरार है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 24, 2012, 20:29