साहित्य महोत्सव में सुनील गंगोपाध्याय पर विशेष सत्र

साहित्य महोत्सव में सुनील गंगोपाध्याय पर विशेष सत्र

नई दिल्ली : जनवरी 2013 में छठे जयपुर साहित्य महोत्सव में प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय की याद में विशेष सत्र का आयोजन होगा। इस सालाना जलसे में दुनिया भर के मशहूर लेखक जमा होते हैं।

‘रिमेमबरिंग सुनील दा’ सत्र में गंगोपाध्याय को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जयपुर में 24 जनवरी से 28 जनवरी तक होने वाले महोत्सव में भाग लेने के लिए उन्होंने आमंत्रण भी स्वीकारा था। बांग्ला लेखक का पिछले महीने निधन हो गया।

महोत्सव में विभिन्न विषयों पर सत्रों का आयोजन होगा। इसमें ‘द बुद्ध इन लिटरेचर’, ‘द रिपब्लिक ऑफ आइडियाज’, ‘री इमेजिनिंग द कामसूत्र’, ‘हिंदी इंग्लिश भाई भाई’, ‘अल्टरनेटिव सेक्सुअलिटीज’, ‘लोकगीत फॉक गीत’, ‘बॉलीवुड की नयी संस्कृति’ जैसे विषय भी शामिल हैं।

अंबाई बेनयामिन, भालचंद्र नेमाडे, डीयाना एक, एलिजाबेथ गिलबर्ट, एरिका जोंग, फ्रेंक डिक्कोटर, गुलजार, जावेद अख्तर, होमी भाभा, कांचा इलैया, कुंवर नारायण आदि मशहूर लेखकों ने भाग लेने की पुष्टि की है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 5, 2012, 21:31

comments powered by Disqus