सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में एसआर पाटिल को भी मिली जगह

सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में एसआर पाटिल को भी मिली जगह

सिद्धारमैया मंत्रिमंडल में एसआर पाटिल को भी मिली जगहबेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें राज्य विधान परिषद के एक सदस्य एस.आर. पाटील को शामिल किया। वह एक सप्ताह पूर्व गठित मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधान परिषद के पहले सदस्य हैं। पाटील (64) को राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज ने राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पाटील भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे। विधान परिषद में कांग्रेस के सदस्यों ने इस बात को लेकर विरोध जताया था कि सदन के किसी सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद ही पाटील को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

सिद्धारमैया ने 13 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शामिल किया था और ये सभी विधानसभा के ही सदस्य थे। पाटील को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य में मंत्री के चार पद अब भी रिक्त हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 25, 2013, 18:37

comments powered by Disqus