सीएम से कोई मतभेद नहीं: प्रभात झा

सीएम से कोई मतभेद नहीं: प्रभात झा


भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष प्रभात झा ने गुरुवार को कहा कि उनके और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच में कथित मतभेदों के बारे में जितनी भी खबरें छपती है वे सब निराधार और सचाई से परे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ‘भाषा’ से कहा कि मुझे नही पता के हमारे बीच मतभेदों की खबरें कहा से आती है और इनका आधार क्या है।

प्रभात ने कहा कि चौहान मध्यप्रदेश के सर्वमान्य नेता है और उनके साथ किसी भी तरह के मतभेद का कोई भी सवाल ही पैदा नही होता। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की खबरें लिखते है उनको यह जान लेना चाहिये कि राजनीति उन खबरों के आधार पर नही चलती जो कि राजनेताओं के बारे में अखबार वाले लिखा करते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी से उनको मतभेद रखने ही है तो वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 13, 2012, 14:46

comments powered by Disqus