सुकमा जिले में भाजपा नेता अगवा - Zee News हिंदी

सुकमा जिले में भाजपा नेता अगवा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जिलधिकारी को रिहा करने के कुछ ही दिनों बाद नक्सलियों ने सोमवार को पूर्व सरपंच व एक भाजपा नेता को अगवा कर लिया। करीब 100 नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन दोनों का अभी तक नही चल पाया है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेचुण्डा गांव के पूर्व सरपंच मुचाकी लिंच व भाजपा नेता कित्ते जोच्च दोरनापाल साप्ताहिक बाजार गए थे। दोपहर करीब तीन बजे गांव लौटते समय नक्सलियों ने उनके वाहन को रोक लिया और उन्हें अगवा कर लिया।

 

मालूम हो कि सुकमा के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को नक्सलियों ने 21 अप्रैल को अगवा कर लिया था। 12 दिनों बाद गत तीन मई को मेनन की रिहाई हुई थी। कलेक्टर की रिहाई के लिए नक्सलियों और राज्य सरकार के मध्यस्थों के बीच सहमति भी हुई थी। सरकार द्वारा शांति वार्ता की पेशकश के बाद भी माओवादी क्षेत्र में हमले कर रहे हैं। रविवार रात को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआइएसएफ के छह जवानों समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी।

First Published: Tuesday, May 15, 2012, 21:19

comments powered by Disqus