Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 18:55
एटा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हाल में हुए चर्चित सुजाता वर्मा हत्याकांड मामले में पूर्व भाजपा सांसद साक्षी महाराज के भाई को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गत 15 अप्रैल को हुए सुजाता वर्मा हत्याकांड मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने साक्षी महाराज के भाई विजय स्वरूप को आगरा मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि सुजाता की गत 15 अप्रैल को शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित साक्षी महाराज के आश्रम से निकलते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कत्ल के चश्मदीद गवाह अनिल यादव ने साक्षी महाराज के भाइयों विजय तथा राम स्वरूप पर हत्या का इल्जाम लगाया था। इस मामले में साक्षी महाराज तथा उनके दोनों भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सुजाता पूर्व में साक्षी महाराज के कालेज में प्रधानाचार्य थीं लेकिन कुछ साल पहले दोनों के बीच विवाद के चलते आपसी रिश्तों में तल्खी आ गयी थी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 20, 2013, 18:55