सुमित्रा महाजन की टिप्पणी से भाजपा में बवाल

सुमित्रा महाजन की टिप्पणी से भाजपा में बवाल

सुमित्रा महाजन की टिप्पणी से भाजपा में बवालभोपाल : इंदौर से भाजपा की सांसद सुमित्रा महाजन द्वारा कथित तौर पर राज्य के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ की गई टिप्पणी से पार्टी में खलबली मच गई। हाल यह है कि इस मसले पर सांसद सुमित्रा महाजन से लेकर प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा तक को सफाई देनी पड़ रही है।

बात पिछले दिनों की है, जब इंदौर स्थित एक कार्यक्रम में सांसद सुमित्रा महाजन एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बीच बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा हो रही थी। चर्चा के दौरान सुमित्रा महाजन ने अपरोक्ष रूप से विजयवर्गीय पर निशाना साधा। इस बातचीत की एक सीडी सामने आते ही भाजपा की अंदरुनी राजनीति में तूफान आ गया।

सुमित्रा महाजन द्वारा उद्योग मंत्री के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से राज्य से लेकर राष्ट्रीय नेताओं तक को अवगत करा दिया गया है। इस मसले पर महाजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा से मुलाकात कर अपनी स्थिति स्पष्ट की।

महाजन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के मजाक में पूछे गए प्रश्न का मजाक में ही उत्तर दिया था। इंदौर में मंत्री और सांसद के बीच चल रही तनातनी पर झा ने कहा है कि इंदौर उनकी परीक्षा ले रहा है। यह मसला पार्टी के भीतर का है और इसे जल्दी ही निपटा लिया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 11, 2012, 09:22

comments powered by Disqus