सुशील को डेढ़ करोड़ का इनाम देगी हुड्डा सरकार

सुशील को डेढ़ करोड़ का इनाम देगी हुड्डा सरकार

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रविवार को लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को डेढ़ करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

हुड्डा ने पदक जीतने पर सुशील को बधाई दी और कहा कि उन्होंने राज्य और देश को गौरवांवित किया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सोनीपत में कुश्ती अकादमी बनाने के लिए सुशील को भूखंड दिया जाएगा।

सुशील ने रविवार को लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 12, 2012, 20:40

comments powered by Disqus