सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर पुलिस ने न्यू ज्वाला नगर इलाके में एक बंगले में छापा मार कर देह व्यापार का धंधा चलाने वाली एक महिला और एक दलाल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बंगला किराए पर लेकर महिला यहां देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया, ‘पुलिस को इस बात की सूचना थी कि ज्वाला नगर इलाके में हरदीप कौर नामक महिला किराए की एक कोठी लेकर देह व्यापार का धंधा कर रही है। मंगलवार रात हमने उस मकान में छापेमारी की और हरदीप कौर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।’ सिंह ने कहा, ‘पकड़े गए लोगों में हरदीप के अलावा करमजीत सिंह, मेजर सिंह, परमिंदर सिंह, अमित कुमार तथा तानिया गिल नामक लडकी शामिल है। करमजीत दलाल का काम करता था और लड़के तथा लड़कियों को लाता था।’

उन्होंने बताया कि परमिंदर और अमित जालंधर में मोटर कंपनी के अलग अलग शो रूम में काम करते हैं, जबकि तानिया अमृतसर की रहने वाली है। सिंह ने यह भी बताया कि हरदीप का पति अजीत सिंह हांगकांग में रहता है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 18, 2012, 15:26

comments powered by Disqus